Kharsawan : बड़गांव के शिव मंदिर में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के भेलायडीह आदिवासी महावीर छऊ नृत्य पार्टी, राखामाटी छऊ नृत्य अकादमी और पानी पाथर के कलाकारों ने मानभूम शैली का छऊ नृत्य प्रदर्शित किया. कालाकारों ने गणेश वंदना कर नृत्य की शुरुआत की. बड़े-बड़े मुखौटा पहने कलाकारों ने धार्मिक थीम पर आधारित नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम पर आधारित कृष्ण लीला प्रस्तुत किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : मंझारी जंगल पत्ता तोड़ने गए वृद्ध को जंगली हाथी ने कुचला, मौत
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/nirity44-300x200.jpg?resize=311%2C207&ssl=1)
शिव भक्ति नृत्य में शिव तांडव को जम कर सराहना मिली. मानभूम शैले के कलाकारों ने असत्य पर सत्य की जीत के प्रतिक महिषासुर वध और रावण वध को दर्शकों ने खूब पसंद किया. बड़ी संख्या में दर्शक रात भर छऊ नृत्य का आनंद लेते रहे.
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/nirty-22-300x200.jpg?resize=300%2C200&ssl=1)