Kiriburu : गुवा में एक अप्रैल को जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय बूथ पुनर्गठन और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में हुई. इसमें जल्द से जल्द सभी बूथों का गठन कर सूची जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया. आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाकर जिताने का संकल्प लिया गया.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : पुलिस ने चंद घंटों में ही ढूंढ़ निकाला महिला का रुपयों से भरा बैग
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बिपिन पूर्ति, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पुर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द पाठक, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुआ, मंडल प्रभारी जितु गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शम्भू हाजरा, बेणुधर बरिक, सांरडा मंडल मिडिया प्रभारी पप्पु गौड़ एंव तीनों मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरीष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंच संचालन सारंडा मंडल प्रभारी जितु गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज ने किया.
इसे भी पढ़ें : मेघाहातुबुरु: प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा से जुड़े केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी व टीचर