Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा सारंडा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शनिवार को किरीबुरु में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जागरुकता रैली निकाली. यह रैली भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जीप सदस्य शंभू हाजरा के नेतृत्व में निकाली गई. रैली मुर्गापाड़ा स्थित करुवा बस्ती से होते हुये अम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई. इस दौरान शंभू हाजरा ने बताया कि आज से उनके तमाम भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगायेंगे. इसके अलावा तमाम लोगों के घरों में जाकर उनसे भी घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह करेंगे.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरु : जंगलों में रक्षासूत्र बांध लिया पेड़ की रक्षा का संकल्प
जरूरतमंदों को तिरंगा ध्वज देने का किया जायेगा कार्य
उन्होंने बताया कि गरीबों व जरूरतमंदों को तिरंगा ध्वज भी देने का कार्य किया जायेगा. इस बार आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाया जा रहा है. इसमें सभी का पूरा सहयोग मिल रहा है. इस दौरान शंभू हाजरा, अजीत सिंह, वीरु करुवा, पुर्णो चन्द्र करुवा, सुनीता सिंह, प्रफुलो महाकुड़, लक्ष्मण करुवा, मधुसुदन तुबिड, ब्रिजेश सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे उत्साह पूर्वक ले रहे भाग, लगा रहे देशभक्ति के नारे