Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चन्द्रमौली प्रसाद सिन्हा के निर्देशानुसार गुवा व ससंग्दा वन प्रक्षेत्र के जंगलों में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधने का कार्य सारंडा की महिलाओं ने किया. 13 अगस्त को किरीबुरु टीआर गेट, करमपदा, नवागांव, भनगांव, बालिबा, कुदलीबाद, थोलकोबाद, छोटानागरा पंंचायत के जोजोगुटू गांव क्षेत्र के जंगलों में पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांध रक्षाबंधन अभियान चलाया गया. इस अभियान में सारंडा के ग्रामीणों व महिलाओं को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य सारंडा जंगल को असामाजिक तत्वों द्वारा काटने से बचाना है.
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/17-2.jpeg?resize=1040%2C468&ssl=1)
इसे भी पढ़ें :किरीबुरु : देशभक्ति के नारों के साथ प्लस-टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/18.jpeg?resize=960%2C1280&ssl=1)
प्रकृति ने पर्यावरण रूपी यह बहुमूल्य उपहार दीया है
वन विभाग के कर्मचारी इस अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व महिलाओं को जंगल के महत्व के बारे में बताते व जागरुक करते नजर आये. ग्रामीणों को बताया गया कि जंगल सालों भर हमारे जीविकोपार्जन व तमाम प्रकार के जरूरतें पुरी करते है. जंगल भीषण अकाल पड़ने में भी आपको कभी भूखे मरने नहीं देगी. प्रकृति ने आपको पर्यावरण रूपी यह बहुमूल्य उपहार दीया है. इसे आप किसी भी परिस्थिति में बर्बाद व नष्ट होने नहीं दें. जिस दिन यह जंगल समाप्त हो गया उस दिन आप भी बच नहीं पायेंगे. इस अभियान में वन विभाग के अभय सिंह, छोटेलाल मिश्रा, मुखिया मुन्नी देवगम, शंकर कुमार पांडेय, विजेन्द्र तामसोय, कैलाश बिरुवा, बासुदेव बिरुवा, सालीनि कंडुलना, मोनिका पूर्ति, मीत करुवा, मुन्ना समद आदि शामिल थे.
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/14-1.jpeg?resize=1040%2C480&ssl=1)
इसे भी पढ़ें :रांची : पिठोरिया के मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सामान की हुई चोरी
फोटोः-