Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना 13 अगस्त 2009 को रांची विश्वविद्यालय से कटकर हुई थी. स्थापना काल से ही शिक्षक व शिकक्षेत्तर कर्मचारियों की बहाली नहीं की गयी. पीजी विभाग व कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है. 21 अंगीभूत कॉलेज में लगभग 110 स्थायी शिक्षक व 60 शिक्षकेत्तर कर्मचारी ही हैं जबकि 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों की संख्या है. औसतन 645 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक ही है.
काशी साहू कॉलेज व को-ऑपरेटिव कॉलेज से सबसे अधिक लोगों का रिटायरमेंट
स्थापना काल के बाद से पिछले एक साल में सबसे अधिक शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी रिटायर हुए हैं. कुल 11 शिक्षक व 15 शिक्षकेत्तर कर्मचारी रिटायर हुए हैं, जिसके कारण विवि को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काशी साहू कॉलेज व को-ऑपरेटिव कॉलेज में सबसे अधिक शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी रिटायर हुए हैं. विवि प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि विवि आज 13वां स्थापना दिवस मना रहा है. लेकिन शिक्षकों की भारी कमी से आज भी जूझ रहा है. 2008 के बाद शिक्षकों की बहाली अबतक नहीं हुई है.
पिछले एक साल में किस कॉलेज में कितने शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी हुई रिटायर
नाम रिटायरमेंट तिथि
काशी साहू कॉलेज सरायकेला
कविता षाड़ंगी (शिक्षकेत्तर) 31.1.2021
डॉ रानी कुजुर (शिक्षक) 31.5.2021
डॉ डीके धंजल (शिक्षक) 31.5.2021
प्रो आरती कुमारी (शिक्षक) 30.6.2021
ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर
प्रो निखल नसरीन (शिक्षक) 31.7.2021
उमेश कुमार (शिक्षेत्तर) 28.2.2021
रूकमणी (शिक्षकेत्तर) 31.5.2021
एन शंकर राव (शिक्षकेत्तर) 31.5.2021
वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
सी केशव राव (शिक्षकेत्तर) 30.4.2021
वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर
डॉ शुक्ला मोहांती (प्रचार्या) 31.7.2021
डॉ नूतन चंद्रा (शिक्षक) 31.3.2021
को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
स्व डॉ वीके सिंह (प्रभारी प्रचार्य) 29.4.2021
डोमन सिंह सरदार (शिक्षकेत्तर) 31.10.2020
बिहारी झा (शिक्षकेत्तर) 31.1.2021
जेएन साहू (शिक्षकेत्तर) 30.6.2021
बेबी हेम्ब्रम (शिक्षकेत्तर) 31.7.2021
बहरागोड़ा कॉलेज
डॉ बीके मेहता (शिक्षक) 31.7.2021
जेएलएन कॉलेज
डॉ अशोक कुमार (शिक्षक) 31.7.2021
सिंहभूम कॉलेज चांडिल
डॉ एके पांडेय (प्रभारी प्रचार्य) 31.5.2021
रेखा कुमारी (शिक्षकेत्तर) 31.3.2021
जय प्रकाश गोप (शिक्षकेत्तर) 31.3.2021
राम बिलास महतो (शिक्षकेत्तर) 31.7.2021
घाटशिला कॉलेज
एनके बालमिकी (शिक्षेत्तर) 31.8.2020
केएल साव (शिक्षकेत्तर) 31.1.2021
एलबीएसएम कॉलेज
प्रो भगवान साव (शिक्षक) 30.4.2021
प्रो एलसी दास (शिक्षक) 31.7.2021
एबीएम कॉलेज
डॉ आरपी प्रसाद (शिक्षक)
ओम प्रकाश (शिक्षकेत्तर)
टाटा कॉलेज
डॉ आरआर झा (शिक्षक) 30.11.2020.