लालू-तेजस्वी के अलावा अन्य आठ आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल Patna : नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया. पूरक आरोपपत्र विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दाखिल किया गया. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 13 अगस्त को करेगा. बता दें कि ईडी और सीबीआई दोनों इस मामले की जांच कर रही है. ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की है. जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में लालू के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे के पश्चिम-मध्य जोन में ग्रुप-डी में हुई भर्तियों से जुड़ा है. आरोप है कि रेलवे में भर्ती होने वाले लोगों ने नौकरी के बदले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को उपहार स्वरूप जमीन दी थी.
नौकरी के बदले जमीन घोटाला : ईडी ने लालू-तेजस्वी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र किया दाखिल, 13 अगस्त को सुनवाई
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)