Search

पिछले सप्ताह टॉप 10 में से 9 कंपनियां का मार्केट वैल्यूएशन बढ़ा, रिलायंस टॉप पर, एचयूएल को हुआ घाटा

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार में बीते हफ्ते गिरावट और तेजी दोनों का रुख देखा गया. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में भारी तेजी देखी गयी थी. शेयर बाजार में तेजी के कारण कंपनियों के मार्केट कैप में भारी इजाफा हुआ है. बीएसई में लिस्टेड सेंसेक्स करीब कारोबार के अंत में सेंसेक्स 976 अंकों की तेजी के साथ 50,540.48 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 269 अंक मजबूत होकर 15175 के स्तर पर बंद हुआ था. बीएसई में लिस्टेड टॉप-10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है. 9 कंपनियों का मार्केट कैप में 2.41 लाख करोड़ की वृद्धि हुई है. पिछले हफ्ते सबसे अधिक एचडीएफसी">https://www.hdfcbank.com/">एचडीएफसी

बैंक और रिलायंस">https://www.ril.com/">रिलायंस

इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है.

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

बीएसई में लिस्टेड 10 कंपनियां जिनका मार्केट कैप सबसे अधिक रहा. एम कैप के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिस्ट में सबसे टॉप पर रही. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एचयूल रही.

एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे अधिक वृद्धि

बीएसई के डाटा के अनुसार, पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप में 60,584.04 करोड़ बढ़कर 8,25,619.53 करोड़ हो गया. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 40,604.13 करोड़ बढ़कर 12,68,459.17 करोड़ हो गया है.

इन कंपनियों का भी मार्केट वैल्यूएशन बढ़ा

इसके अलावा एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 36,233.92 करोड़ बढ़कर 3,57,966.17 करोड़ रहा. आईसीआईसीआई बैंक का एम कैप 31,319.99 करोड़ बढ़कर 4,44,563.06 करोड़ पहुंच गया. जबकि बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 18,279.85 करोड़ बढ़कर 3,39,871.90 करोड़ हो गया.

एचडीएफसी और टीसीएस के मार्केट कैप में भी उछाल

एचडीएफसी का वैल्यूएशन 16,983.46 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,53,863.21 करोड़ रहा. इंफोसिस का एम कैप 16,148.39 करोड़ के उछाल के साथ 5,77,208.83 करोड़ हो गया. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 10,967.68 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 11,39,455.78 करोड़ पहुंच गया. कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट वैल्यू 10,055.81 करोड़ के उछाल के साथ 3,48,414.61 करोड़ रही.

पिछले हफ्ते केवल एचयूएल का मार्केट कैप घटा

पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से केवल हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड के मार्केट कैप में गिरावट आयी है. एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 3,777.84 करोड़ घटकर 5,54,667.44 करोड़ हो गया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//