Latehar : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जनजातीय समुदाय के छात्र व छात्राओं के द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा स्थानीय आदिवासी बासाओड़ा से प्रारंभ की गयी और शहर के मुख्य मार्ग होते हुए थाना चौक तक गयी. तिरंगा यात्रा में शामिल आदिवासी बालक व बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाये. बारिश में भी छात्र व छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ. उन्हें छाता ले कर तिरंगा यात्रा में शिकरत करते देखा गया. मौके पर अभाविप के जनजातीय संगठन कार्य प्रमुख प्रमोद रावत, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश उरांव, कमलेश उरांव, सरकास उरांव, बबीता कुमारी, सोनामनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रजनी कुमारी, संगीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, रोहित उराव, सीमा कुमारी, राज मुंडा, बंदे उरांव, सरकार उरांव, महेशपुर राज मुंडा, मनजीत सिंह, ललन सिंह, सविता कुमारी, चांदनी कुमारी, रिंकी कुमारी, कविता कुमारी, रोशनी कुमारी, उर्मिला कुमारी, बबीता कुमारी व पुनम कुमारी उपिस्थत थे.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : बागबेड़ा शीतला मंदिर का ताला तोड़कर चोरी