Chaibasa : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राष्ट्रव्यापी खेला होबे अभियान के तहत चाईबासा के टाटा कॉलेज में भी मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. पोटो हो क्लब और बिरसा मुंडा क्लब के बीच यह प्रदर्शनी मैत्री मैच का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है. व्यक्ति स्वस्थ मन के कारण सही सोच एवं स्वस्थ राजनीति कर सकता है. इसी उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी खेला होबे दिवस का आयोजन किया गया है.
इसे भी पढ़ें : कोमलिका बारी आर्चरी में यूथ वर्ल्ड चैंपियन बनी, दीपिका के बाद अंडर-18 और अंडर-21 में गोल्ड जीतने का किया कारनामा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सरकार, झारखंड के पार्टी को-ऑर्डिनेटर आनंद कुमार सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंकू, झारखंड तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जामुदा, झारखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी सिंकू, पार्टी के झारखंड के प्रधान महासचिव राधा मोहन बनर्जी, पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश डे सहित पार्टी के अन्य नेताओं में अंसार अहमद, उपेंद्र सिंकू, प्रणव महतो, अमृत माझी, महेंद्र सिंह जामुदा, बप्पा मजूमदार, उत्तम पात्रो, जिला नारायण सिंह पूर्ति, सुमंत ज्योति सिंकू, विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, जेम्स एडवर्ड सोय, विनीत लागुरी एवं मंगल सरदार, जिल उर्र रहमान, उमेश गागराई, गुमदी मुंदुइया, गुरु चरण सिंकू, मोहम्मद सलीम, मंगल सिंह हांसदा, राज किशोर लोहरा, कपलेस्वर दोंगो मौजूद थे. प्रदर्शनी मैच के दौरान काफी दर्शक इस खेला होबे कार्यक्रम को देखने के लिए उपस्थित थे.