Search

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को : रांची जिले में 11,840 नए वोटर जुड़े

Ranchi : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आगामी 25 जनवरी को रांची जिले में इस बार 11,840 नए मतदाताओं को वोटर पहचान पत्र यानि वोटर कार्ड बांटा जाएगा. ये वे लोग हैं जिन्होंने 1 जनवरी, 2021 को या उससे पहले 18 साल की उम्र को पूरा कर लिया है. इन युवाओं के जागरूक होने और अपने वोट डालने के मूल अधिकार का उपयोग करने के लिए नवंबर और दिसंबर माह में विशेष अभियान चलाया गया था. इस दौरान जिले के विभिन्न बूथों में कैंप के माध्यम से 6,668 पुरुष, 5,170 महिला और 2 अन्य वर्ग के नए वोटर जुड़े हैं. मतदाता दिवस पर नए वोटर्स को राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से 25 जनवरी को राजधानी के मोराहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में इन्हें वोटर कार्ड बांटा जाएगा. इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. रांची के डीसी छवि रंजन से पहले ही संबंधित अधिकारियों को इस विषय में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही डीसी ने नए मतदाताओं से अपने इस महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया.

इसे भी पढ़ें- सब्सिडी">https://lagatar.in/subsidies-abated-parliament-food-will-now-be-expensive-itdc-will-run-canteen-in-place-of-northern-railway/19277/">सब्सिडी

हटी, संसद का खाना अब होगा महंगा, उत्तर रेलवे की जगह ITDC चलायेगा कैंटीन

  • जागरूक वोटर के रूप में सम्मानित होंगे दिव्यांग और बुजुर्ग
  • कार्यक्रम में कुछ बुजुर्गों और दिव्यांगों को एक जागरूक वोटर के रूप में शॉल ओढ़ागर सम्मानित भी किया जाएगा.
2021 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम “सभी मतदाता बनें सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक” रखा गया है. इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में थीम पर विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही इस विशेष दिन पर हर मतदान केंद्र में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. जानें कौन से विधानसभा में कितने नए वोटर जुड़े-                  पुरूष           महिला             अन्य तमाड़         455               385                 0 सिल्ली        933               707                  0 खिजरी       1016              867                 1 रांची           721               527                 0 हटिया       1310              942                  1 कांके        1156               905                  0 मांडर        1077              837                  0 कुल          6668              5170                2

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp