Search

 
 
 

नीतीश सरकार का फैसला, मुस्लिम कर्मचारी रमजान में एक घंटे पहले ऑफिस आयें, एक घंटे पहले चले जायें…

 
Patna :   नीतीश कुमार की सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बिहार की महागठबंधन सरकार ने रमजान महीने में मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए काम के समय में बदलाव किया है. नये आदेश के अनुसार, रमजान के समय मुस्लिम कर्मचारी और अधिकारी एक घंटे पहले ऑफिस आयेंगे और एक घंटे पहले दफ्तर से जा सकेंगे. इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सरकार का आदेश हर साल रमजान महीने में स्थायी तौर पर लागू रहेगा. सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारी, अस्थाई कर्मचारी सहित कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के महीने में बड़ी राहत मिलेगी. (पढ़ें, अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-then-he-should-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शा नहीं जाना चाहिए, मोदी फिर पीएम बनेंगे)

सरकार की दोहरी मानसिकता झलकती है : बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह

बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले नीतीश सरकार मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही है. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष नीतीश कुमार के इस फैसले पर खुशी जतायी है. दूसरी तरफ बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सरकार से चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और सावन पर हिंदू कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह का सर्कुलर जारी करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकार की दोहरी मानसिकता झलकती है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-major-accident-in-avantipora-4-killed-as-bus-overturns-all-from-bihar/">J&K

: अवंतीपोरा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, सभी बिहार के

मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की कोशिश में JDU-RJD

दरअसल बीते कुछ चुनावों से बिहार के मुस्लिम वोटों पर AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने सेंधमारी की है. 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी. ओवैसी की पार्टी के बढ़ते प्रभाव से जेडीयू और आरजेडी दोनों सकते में हैं. अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो जेडीयू और आरजेडी मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि यह वोट ओवैसी से जेडीयू और आरजेडी की झोली में आ जाये. इसे भी पढ़ें : रूसी">https://lagatar.in/icc-issues-arrest-warrant-against-russian-president-putin-zelensky-welcomes/">रूसी

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जेलेंस्की ने किया स्वागत

2 दिनों तक सीमांचल क्षेत्र में घूमेंगे ओवैसी

बता दें कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र के चारों जिलों में ओवैसी आज से दो दिन तक घूमने वाले हैं. अपने दौरे के दौरान ओवैसी पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में मुस्लिमों को साधने की कोशिश करेंगे. वह यहां पर छोटी-छोटी सभाएं करेंगे. उनकी बड़ी रैलियां भी होंगी. ओवैसी के दौरे से जेडीयू और आरजेडी टेंशन में है. इसलिए सरकार ने मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए यह आदेश जारी किया है. ताकि लोकसभा चुनाव के समय मुस्लिम वोट ओवैसी की पार्टी को शिफ्ट न होने पाये. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/joint-action-of-ranchi-police-and-excise-department-seized-vehicles-carrying-100-cases-of-illicit-liquor/">रांची

पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 100 पेटी अवैध शराब से लदा वाहन जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही