Noamundi (Sandip Kumar Prasad ) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने विज्ञप्ति जारी कहा कि 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में बैठक होगी. बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला से भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
इसे भी पढ़ें : शीतकालीन सत्र : लोकसभा में तीन नये क्रिमिनल बिल पर चर्चा आज… हंगामा मचने के आसार…
बैठक में पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रत्येक विधानसभा में मोटरसाइकिल रैली, जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा, 29 एवं 30 दिसंबर 2023 को जिला मुख्यालय चाईबासा में होने वाली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा की जाएगी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव शामिल होंगे.