- कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित खोजों के लिए मिला
Stackhome : इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित खोजों के लिए प्रदान किया जाएगा. नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की. नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है. यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है. जिनका 1896 में निधन हो गया था.
2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला था पुरस्कार
पिछले साल स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.
साल 2023 के नोबेल पुरस्कारों का एलान शुरू
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है. अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी.
इतना मिलता है पुरस्कार
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है. 1896 में उनका निधन हो गया था.
इसे भी पढ़ें – आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों को गृह विभाग देगा आर्थिक सहायता
Subscribe
Login
0 Comments