Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे ने हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी निक्की प्रधान को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है. रेलवे ने उसे खेल विभाग का ओएसडी पद पर प्रोन्नति दी है. वह अब ग्रुप बी की राजपत्रित अधिकारी होंगी. उसे यह पदोन्नति हाल के ओलंपिक गेम में उसके उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के अनुमोदन पर उसे यह प्रोन्नति मिली है. निक्की प्रधान वर्तमान में रांची रेल मंडल के अंतर्गत मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं.
इसे भी पढ़ें-UNSC की अफगानिस्तान मामले पर आपात बैठक, सभी से एकजुट होने का आह्वान
हॉकी खिलाड़ी निक्की ने रियो ओलंपिक 2016 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. अपनी खेल प्रतिभा के कारण ही निक्की को 13 मार्च 2012 में रेल मंडल के परिचालन विभाग में नियुक्ति मिली.
दो ओलंपिक के अलावा निक्की ने अंडर-17 एशिया कप 2011, अंडर 21 एशिया कप 2012, बांग्लादेश एशिया कप 2017, गिफू, एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उसकी इस उपलब्धि पर रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने शुभकामना देते हुए बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें-टॉल ब्रिज, दोमुहानी पुल और मोहरदा जलापूर्ति योजना की गलत डिजाइन के कारण आ रही है जमशेदपुर में बाढ़