Nitesh Ojha
Ranchi: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले एक विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान को लेकर प्रदेश भाजपा के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं. डॉ अजय कुमार ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू उस जहरीली विचारधारा की उम्मीदवार बनायी गयी हैं, जिसका हम विरोध करते हैं. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनायी गयी हैं.
इसे पढ़ें-डॉ अजय ने द्रौपदी मुर्मू के साथ पूरे आदिवासी समुदाय का किया अपमान, माफी मांगे कांग्रेस- BJP
यशवंत सिन्हा को बताया अच्छा प्रत्याशी
कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा- ”यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे प्रत्याशी हैं. द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की ”ईविल फिलॉसफी” (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं. हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए. देश के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा कांग्रेस समर्थित यूपीए के उम्मीदवार बनाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड टेक्निकल विवि के अफसरों पर एनएसयूआई ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप