Chulbul
Ranchi : झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ई-उपार्जन में राज्य के 212165 किसान रजिस्टर्ड हैं. सरकार ने इनसे कुल 54 लाख 95 हजार क्विंटल धान प्रप्ति का लक्ष्य रखा है. वेबसाइट के अनुसार, किसानों से अभी तक 34 लाख क्विंटल से अधिक धान प्राप्त कर लिया गया है. अभी भी धान खरीद का काम जारी है. अधिकारियों का कहना है कि राज्य में धान खरीद के लक्ष्य को मार्च महीने तक पूरा कर लिया जायेगा. हालांकि उनका यह भी कहना है कि अगर लक्ष्य से अधिक धान भी मिलता है, तो उसे भी लिया जायेगा.
इसे भी पढ़े:LMRC और UPMRCL ने असिस्टेंट मैनेजर और स्टेशन कंट्रोलर सहित कई पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां देखें अपडेट
लक्ष्य का 73 प्रतिशत धान खरीदा जा चुका हैः एमडी
झारखंड स्टेट फूड कॉर्पोरेशन (जेएसएफसी) के एमडी दिलीप तिर्की ने कहा कि राज्यभर से 4 मार्च तक 3377533.38 क्विंटल धान खरीद लिया गया है. यह कुल धान प्राप्ति के लक्ष्य का लगभग 73 प्रतिशत है. राज्य का धान खरीद का लक्ष्य 5495000 क्विंटल है. इसमें से जेएसएफसी को 3895000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है. बाकी 1600000 क्विंटल धान एफसीआई खरीदेगी.
राज्य के 24 जिलों में से पलामू, गढ़वा और चतरा के किसानों का धान फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) सीधे खरीद रही है. बाकी 21 जिलों में धान खरीद का जिम्मा जेएसएफसी पर है. उन्होंने बताया कि मार्च तक धान प्रप्ति का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़े:पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सब महंगे, राहुल गांधी ने स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज अभियान शुरू किया
रांची जिला में 1 लाख 46 हजार क्विंटल धान प्राप्त
रांची जिले के डीएसओ मो शब्बीर अहमद ने बताया कि जिले में कुल धान उठाव का लक्ष्य 2 लाख क्विंटल है. ई-उपार्जन वेबसाइट के अनुसार, जिले से अभी तक कुल 1,46,950 क्विंटल धान प्राप्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार धान उठाव सही तरीके से बढ़ रहा है. मार्च तक ही नहीं, किसानों का धान हमें हमेशा ही उठाना है. लक्ष्य से ज्यादा धान भी आता है तो हम उसे लेंगे.
इसे भी पढ़े:लालू यादव जेल मैनुअल केस : रिम्स ने देर से स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने के लिए मांगी माफी
किस जिले में कितनी धान खरीद
जिला का नाम | धान खरीद |
हजारीबाग | 803627.51 क्विंटल |
गिरिडीह | 505410.15 क्विंटल |
पूर्वी-सिंहभूम | 360657.85 क्विंटल |
गुमला | 57628.01 क्विंटल |
गोड्डा | 39378.05 क्विंटल |
गढ़वा | 140101.6 क्विंटल |
दुमका | 54299 क्विंटल |
धनबाद | 52158.19 क्विंटल |
देवघर | 122706.05 क्विंटल |
चतरा | 86137.28 क्विंटल |
बोकारो | 89835.52 क्विंटल |
पश्चिमी-सिंहभूम | 70815.56 क्विंटल |
सिमडेगा | 38091.93 क्विंटल |
सरायकेला-खरसावां | 38921.4 क्विंटल |
रांची | 146950.13 क्विंटल |
रामगढ़ | 79465.51 क्विंटल |
पलामू | 215759.2 क्विंटल |
लोहरदगा | 174251.12 क्विंटल |
लातेहार | 68160.55 क्विंटल |
कोडरमा | 142612.06 क्विंटल |
खूंटी | 41781.57 क्विंटल |
साहेबगंज | 15353.12 क्विंटल |
जामताड़ा | 97984.47 क्विंटल |
पाकुड़ | 15181.53 क्विंटल |
इसे भी पढ़े:चास के राणाप्रताप नगर में विष्णु महायज्ञ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़