Search

 
 
 

पटमदा : अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ छापामारी अभियान में 13 लोगों पर मामला दर्ज

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग में राजस्व संग्रह करने के लिए बिजली के अवैध कनेक्शन व बिजली बिल बकाया रहने वाले लाभुकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में अवैध कनेक्शन काटने के साथ अधिक बिल बकाया रहने वालों से जुर्माना वसूलने व मामला दर्ज किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की रात बोड़ाम थाना में विभाग के एसडीओ अमरजीत प्रसाद द्वारा कुल 13 लोगों पर लिखित मामला दर्ज किया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-today-power-supply-will-be-disrupted-for-two-hours/">आदित्यपुर

: आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हीरो बाइक शोरूम के संचालक पर लगा 40 हजार का जुर्माना

इसमें सबसे अधिक हीरो बाइक शोरूम के संचालक मुरली मंडल पर 40 हजार का जुर्माना घरेलू कनेक्शन पर व्यापार चलाने के लिए लगाया गया है. अन्य 12 लोगों पर घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करने का आरोप है. जबकि चिरूडीह निवासी उपभोक्ता मनोज कुमार महतो के खिलाफ बिना मीटर के बिजली का उपयोग करने का आरोप है और उन्हें 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-stalled-freight-transportation-from-tslpl-mine/">किरीबुरू

: ग्रामीणों ने टीएसएलपीएल खदान से माल ढुलाई का कार्य किया ठप

इनके खिलाफ की गई है शिकायत

व्यावसायिक उपयोग करने वालों में चिरूडीह निवासी अरूण चंद्र पाल (जुर्माना 10 हजार), विश्वनाथ सिंह व संजू सेन को भी 10-10 हजार, बोड़ाम बाजार निवासी नरेन चंद्र महतो, अवनी कांत मंडल व कृष्ण चंद्र महतो को 10-10 हजार, भूला टोला बारियादा निवासी प्रशांत महतो को 10 हजार, मुचिराम महतो व राजकुमार महतो को 20-20 हजार, बंगोई निवासी प्रफुल्ल चंद्र महतो को 20 हजार एवं सुधाकर तंतुबाई को 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. करीब 5 घंटे तक चले इस छापामारी अभियान में सहायक अभियंता के साथ प्रीतम भारती, सुखेन गोप एवं संदीप कुमार महतो आदि कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jrdcl-starts-process-to-fix-street-lights/">आदित्यपुर

: स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए जेआरडीसीएल ने शुरू की प्रक्रिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही