LagatarDesk : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. सरकारी तेल कंपनियां हर एक दिन के बाद इसकी कीमत बढ़ा रहे हैं. तेल कंपनी ने 24 जून को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दिये हैं. ईंधनों की कीमत में लगातार इजाफे के बाद कई शहरों में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं. बता दें कि आज पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीजल 7 पैसे महंगा हुआ है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये बिक रहा है.
24 दिनों में 13 बार बढ़े दाम
आपको बता दें कि 1 जून से लेकर 24 जून तक 13 बार दाम बढ़े हैं. 24 दिनों में पेट्रोल के दाम 3.53 रुपये महंगा हो गया. जबकि डीजल 3.19 रुपये महंगा हो गया है
तारीख (जून) | पेट्रोल (पैसे) | पेट्रोल की कीमत | डीजल (पैसे) | डीजल की कीमत |
1 | 26 | 94.49 | 23 | 85.38 |
2 | – | 94.49 | – | 85.38 |
3 | – | 94.49 | – | 85.38 |
4 | 27 | 94.76 | 28 | 85.66 |
5 | – | 94.76 | – | 85.66 |
6 | 27 | 95.03 | 29 | 85.95 |
7 | 28 | 95.31 | 27 | 86.22 |
8 | – | 95.31 | – | 86.22 |
9 | 25 | 95.56 | 25 | 86.47 |
10 | – | 95.56 | – | 86.47 |
11 | 29 | 95.85 | 30 | 86.77 |
12 | 27 | 96.12 | 23 | 87 |
13 | – | 96.12 | – | 87 |
14 | 29 | 96.41 | 30 | 87.30 |
15 | – | 96.41 | – | 87.30 |
16 | 25 | 96.66 | 15 | 87.45 |
17 | – | 96.66 | – | 87.45 |
18 | 27 | 96.93 | 28 | 87.73 |
19 | – | 96.93 | – | 87.73 |
20 | 29 | 97.22 | 28 | 88.01 |
21 | – | 97.22 | – | 88.01 |
22 | 28 | 97.50 | 26 | 88.27 |
23 | — | 97.50 | – | 88.27 |
24 | 26 | 97.76 | 07 | 88.34 |
1 से 18 जून तक कितने बढ़े दाम | 3.53 | 3.19 |
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 75 डॉलर पहुंचा
बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले एक महीने में क्रूड ऑयल के दाम 12 फीसदी तक बढ़े हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. 4 मई से अबतक ईंधनों के दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 7.57 रुपये तक महंगा हो गया है.
24 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (रु) | डीजल(रु) |
राजस्थान | 109 | 101 |
भोपाल | 105.99 | 97.00 |
बेंगलुरु | 101.03 | 93.61 |
हैदराबाद | 101.60 | 96.25 |
जयपुर | 104.44 | 97.35 |
दिल्ली | 97.76 | 88.30 |
मुंबई | 103.89 | 95.79 |
चेन्नई | 98.88 | 92.89 |
कोलकत्ता | 97.63 | 91.15 |
पटना | 99.80 | 93.63 |
रांची | 93.55 | 93.20 |
लखनऊ | 94.95 | 88.71 |
नोएडा | 95.05 | 88.79 |
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नये रेट्स लागू हो जाती है. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य छोटे टैक्स जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुना हो जाते हैं.
इसे भी पढ़े : शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 208 अंक मजबूत, निफ्टी भी 16 हजार के करीब
इस तरह चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC हर दिन सुबह 6 बजे नये रेट जारी करती है. आप वेबसाइट पर जाकर दाम पता कर सकते हैं. या फिर आप 9224992249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा.
इसे भी पढ़े : बिहार में 1,25,000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने काउंसलिंग की तारीख का किया एलान