Abhilasha Shahdeo
LagatarDesk : कोरोना काल में करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं. वहीं आम आदमी महंगाई की मार से बेहाल है. पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने का सामान सब कुछ महंगा हो रहा है. इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है. सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही हैं. हालांकि 1 जुलाई को कोई वृद्धि नहीं की गयी है.
4 मई से अब तक 32 बार बढ़े तेल के दाम
4 मई से लेकर अबतक 32 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. अबतक पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.39 रुपये महंगा हुआ है. इस वृद्धि के बाद कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने सेंचुरी लगा ली है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.81 रुपये और डीजल 89.22 रुपये बिक रहा है. इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
38 रुपये के पेट्रोल पर 55.70 रुपये का टैक्स
आप जो पेट्रोल 100 रुपये लीटर खरीद रहे हैं, वह इतना महंगा है नहीं. इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, एक लीटर पेट्रोल की कीमत तो महज 38.93 रुपये ही है. दरअसल, यहां पेट्रोल और डीजल के जरिये केंद्र और राज्य सरकारें अपना खजाना भरने का काम करती हैं. इन उत्पादों के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों को मोटी कमाई होती है. दिल्ली की ही बात करें तो यहां केंद्र सरकार 32.90 रुपये का टैक्स वसूल रही है तो राज्य सरकार 22.80 रुपये वैट वसूल रही है. केंद्र और राज्यों का कुल टैक्स 55.70 रुपये बन जाता है.
डीजल पर भी 54.60 रुपये का टैक्स
पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगा ईंधन होता है. लेकिन इसका उपयोग खेती-बाड़ी के अलावा सामानों की ढुलाई में भी खूब होता है. यदि इस पर ज्यादा टैक्स थोपा गया तो न सिर्फ खेती महंगी हो जाती है, बल्कि बाजार में महंगाई भी बढ़ती है. तब भी यहां करीब 130 फीसदी का टैक्स वसूला जाता है. दिल्ली में प्रति लीटर डीजल के दाम 41.41 रुपये है. इस पर केंद्र सरकार का टैक्स 31.80 रुपये है. जबकि राज्य सरकार 22.80 रुपये टैक्स वसूलती है. इस तरह से कुल टैक्स ही 54.60 रुपये प्रति लीटर हो जाता है.
सरकारी ऑयल कंपनियों ने मई में 16 बार बढ़ाये दाम
आपको बता दें कि सरकारी ऑयल कंपनियों ने मई में 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये हैं. 30 दिनों में पेट्रोल 3.83 रुपये महंगा हुआ है. जबकि डीजल के दाम 4.32 रुपये बढ़े हैं.
तारीख (मई) | पेट्रोल (पैसे) | पेट्रोल की कीमत | डीजल (पैसे) | डीजल की कीमत |
4 | 15 | 90.55 | 18 | 80.91 |
5 | 19 | 90.74 | 21 | 81.12 |
6 | 25 | 90.99 | 30 | 81.42 |
7 | 28 | 91.27 | 31 | 81.73 |
10 | 26 | 91.53 | 33 | 82.06 |
11 | 27 | 91.80 | 20 | 82.36 |
12 | 25 | 92.05 | 25 | 82.61 |
14 | 29 | 92.34 | 34 | 82.95 |
16 | 24 | 92.58 | 27 | 83.22 |
18 | 27 | 92.85 | 29 | 83.51 |
21 | 19 | 93.04 | 29 | 83.80 |
23 | 17 | 93.21 | 27 | 84.07 |
25 | 23 | 93.44 | 25 | 84.32 |
27 | 24 | 93.68 | 29 | 84.61 |
29 | 26 | 93.99 | 28 | 84.89 |
31 | 29 | 94.23 | 26 | 85.15 |
जून में इतना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल | 3.83 | 4.32 |
जून में 16 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत
आपको बता दें कि जून में 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. 30 दिनों में पेट्रोल 4.58 रुपये महंगा हो गया. जबकि डीजल के दाम 4.07 रुपये बढ़े हैं.
तारीख (जून) | पेट्रोल (पैसे) | पेट्रोल की कीमत | डीजल (पैसे) | डीजल की कीमत |
1 | 26 | 94.49 | 23 | 85.38 |
4 | 27 | 94.76 | 28 | 85.66 |
6 | 27 | 95.03 | 29 | 85.95 |
7 | 28 | 95.31 | 27 | 86.22 |
9 | 25 | 95.56 | 25 | 86.47 |
11 | 29 | 95.85 | 30 | 86.77 |
12 | 27 | 96.12 | 23 | 87 |
14 | 29 | 96.41 | 30 | 87.30 |
16 | 25 | 96.66 | 15 | 87.45 |
18 | 27 | 96.93 | 28 | 87.73 |
20 | 29 | 97.22 | 28 | 88.01 |
22 | 28 | 97.50 | 26 | 88.27 |
24 | 26 | 97.76 | 07 | 88.34 |
26 | 35 | 98.11 | 35 | 88.69 |
27 | 35 | 98.46 | 25 | 88.94 |
29 | 35 | 98.81 | 28 | 89.22 |
जून में इतना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल | 4.58 | 4.07 |
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नये रेट्स लागू हो जाती है. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य छोटे टैक्स जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुना हो जाते हैं.
इस तरह चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC हर दिन सुबह 6 बजे नये रेट जारी करती है. आप वेबसाइट पर जाकर दाम पता कर सकते हैं. या फिर आप 9224992249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा.