Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य के 32 बड़े प्रोजेक्ट जुडको को दिये गये हैं. जुडको इन प्रोजेक्ट्स के लिए एजेंसियों का चयन कर आवास निर्माण का काम कर रही है. सभी प्रोजेक्ट को 2020 से 2023 के बीच पूरा करना था, लेकिन टेंडर और अन्य प्रक्रियाओं में देर होने के कारण सिर्फ 4 प्रोजेक्ट ही पूरे हो सके. बाकी बचे हुए सभी प्रोजेक्ट्स को 1 से दो साल का एक्सटेंशन दिया गया. हालांकि एक्सटेंशन मिलने के बाद भी इन प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होने की उम्मीद ना के बराबर दिख रही है. क्योंकि जिन प्रोजेक्ट्स को 2024 में पूरा करना है, उनमें से अधिकांश प्रोजेक्ट के काम 20% भी नहीं हुए हैं.
बिरसानगर प्रोजेक्ट की रफ्तार काफी धीमी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर पैकेज 5बी का काम सबसे धीमा है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का डेडलाइन 16 जनवरी 2022 था. बाद में डेट बढ़ाकर 04 जुलाई 2023 किया गया, लेकिन अबतक सिर्फ 7 फीसदी काम ही हुआ है. इसके अलावा जमशेदपुर बिरसानगर पैकेज-10 ए का काम 20 दिसंबर 2022 तक पूरा करना था. डेट एक्सटेंड कर 30 सितंबर 2024 किया गया, लेकिन अबतक सिर्फ 9 फीसदी काम ही हुआ है. खूंटी पीएमएवाई प्रोजेक्ट को 8 सितंबर 2023 तक कंप्लीट करना था, लेकिन अबतक सिर्फ 10 फीसदी काम ही हुआ है. इसी तरह धनबाद, साहिबगंज, देवघर और रांची में पीएमएवाई के प्रोजेक्ट्स की रफ्तार काफी धीमी है.
जानें किस प्रोजेक्ट में कितना फिजिकल प्रोग्रेस हुए पूरा
प्रोजेक्ट | डेडलाइन | फिजिकल प्रोग्रेस |
पीएमएवाई दुमका | 31.12.2022 | 65% |
पीएमएवाई देवघर | 21.03.2023 | 47% |
बिरसानगर पैकेज-5ए | 04.07.2023 | 25% |
बिरसानगर पैकेज-4 | 30.09.2024 | 38% |
बिरसानगर पैकेज-10ए | 30.09.2024 | 23% |
बिरसानगर पैकेज-3 | 30.09.2024 | 36% |
बिरसानगर पैकेज-7ए | 30.09.2024 | 41% |
बिरसानगर पैकेज-7बी | 30.09.2024 | 17% |
बिरसानगर पैकेज-8 | 04.07.2023 | 11% |
बिरसानगर पैकेज-06 | 30.09.2024 | 23% |
बिरसानगर पैकेज-5बी | 04.07.2023 | 7% |
बिरसानगर पैकेज-10ए | 30.09.2024 | 9% |
बिरसानगर पैकेज-10बी | 30.09.2024 | 32% |
पीएमएवाई चास | 30.03.2024 | 45% |
पीएमएवाई काशीडीह | 31.03.2024 | 45% |
पीएमएवाई कोडरमा | 31.02.2022 | 86% |
पीएमएवाई मधुपुर | 31.07.2022 | 65% |
पीएमएवाई गिरिडीह | 31.03.2022 | 44% |
पीएमएवाई मेदिनीनगर | 31.12.2023 | 42% |
पीएमएवाई गढ़वा | 31.12.2023 | 46% |
पीएएवाई झुमरीतिलैया | 31.03.2023 | 96% |
पीएमएवाई बुंडू | 31.12.2022 | 70% |
पीएमएवाई मिहिजाम | 31.03.2023 | 53% |
पीएमएवाई खूंटी | 08.09.2023 | 10% |
पीएमएवाई आनि | 04.06.2024 | 58% |
पीएमएवाई साहिबगंज | 31.07.2024 | 25% |
पीएमएवाई धनबाद | 06.09.2021 | 25% |
पीएमएवाई इस्लाम नगर | 31.12.2022 | 88% |