- निमंत्रण स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने जताया आभार
- कहा- वीर शहीदों की धरती पर आपका स्वागत है राष्ट्रपति जी
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. झारखंड सरकार के भेजे निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है. सोशल मीडिया ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगी. उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. इसके लिए उनका अनेकानेक धन्यवाद. मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों की धरती पर राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत किया है.
जोहार, माननीय @rashtrapatibhvn आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार।
वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 2, 2022