New Delhi/Ranchi : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और प्रदर्शन किया. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण क्विट इंडिया अभियान के तहत संसद भवन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में झारखंड के सांसद विष्णु दयाल राम और दीपक प्रकाश समेत कई सांसद मौजूद रहे. (पढ़ें, रांची : ईडी ने जमीन घोटाले में अबतक सबसे ज्यादा की गिरफ्तारी)
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को भगाने की जरुरत- दीपक
दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण क्विट इंडिया अभियान चलाया गया. कहा कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को हर बार पीछे किया है. जिसे अब भगाने की जरुरत है. इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए 9 अगस्त से शुरू होने वाले क्विट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया था.
ट्विटर में भी चला क्विट इंडिया अभियान
वहीं भाजपा के नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी क्विट इंडिया अभियान चलाया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्विट इंडिया अभियान का नये भारत का नया संग्राम बताया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित और समृद्ध भारत के लिए हर सामाजिक बुराई को भारत छोड़ने को कहें.
नए भारत का नया संग्राम #QuitIndia pic.twitter.com/VK8YpKc7GN
— Arjun Munda (@MundaArjun) August 9, 2023
अगस्त क्रांति दिवस पर विकसित और समृद्ध भारत के लिए आइए संकल्प लें
भ्रष्टाचार — भारत छोड़ो
परिवारवाद — भारत छोड़ो
तुष्टिकरण — भारत छोड़ो
हर सामाजिक बुराई को कहें: Quit India@narendramodi pic.twitter.com/61AEFtHfKr— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 9, 2023
इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी परिसर में ASI का सर्वे जारी, मुस्लिम पक्ष की जिला जज से गुहार, मीडिया कवरेज पर रोक लगे