Ranchi : झारखंड के नये राज्यपाल बने रमेश बैस, कई राज्यों के भी बदले गये गर्वनर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी ममता बनर्जी , पर संसद में फंसेगा पेंच
जानें झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस से जुड़ी 9 बातें
1. 2 अगस्त 1947 को रमेश बैस का जन्म हुआ, 1978 में पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुना गया था.
2. रमेश बैस 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य भी रहे थे.
3. रमेश बैस 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं.4. रमेश बैस पहली बार 1989 में 9 वां लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीतकर सांसद बने थे.
5. इसके बाद बैस 1989 से 1996 तक लगातार 6 बार अविभाजित मध्यप्रदेश में लोकसभा सांसद चुने गए.
6. रमेश बैस छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद भी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे.
7. रमेश बैस ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला चुके हैं.
– मार्च 1998 से अक्टूबर 1999 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और खान
– अक्टूबर 1999 से सितंबर 2000 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, रसायन उर्वरक
– सितंबर 2000 से जनवरी 2003 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण
– जनवरी 2003 से जनवरी 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय
– जनवरी 2004 से मई 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय रह चुके हैं.
8. मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यहां चार लोकसभा चुनाव संपन्न हुए, जिसमें तीन बार रमेश बैस ने रायपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी.
9. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रमेश बैस की जगह सुनील सोनी को टिकट दिया. और इसके में भी बीजेपी की ही जीत हुई.
जानें झारखंड के अबतक के राज्यपालों की समयावधि
राज्यपाल | कार्यकाल |
प्रभात कुमार | 15 नवंबर 2000-3 फरवरी 2002 |
विनोदचंद्र पांडे | 4 फरवरी 2002-14 जुलाई 2002 |
एम रमा जोइस | 15 जुलाई 2002-11 जून 2003 |
वेद मारवाह | 12 जून 2003-9 दिसंबर 2004 |
सैय्यद सिब्ते रजी | 10 दिसंबर 2004-25 जुलाई 2009 |
के शंकर नारायणन | 26 जुलाई 2009-21 जनवरी 2010 |
एम ओ हरान फारुक मारिकार | 22 जनवरी 2010-3 सितंबर 2011 |
सईद अहमद | 4 सितंबर 2011-18 मई 2015 |
द्रौपदी मुर्मू | 18 मई 2015-6 जुलाई 2021 |
रमेश बैस | वर्तमान |
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी का मोदी सरकार पर एक और हमला, मित्रों वाला राफेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है, सवाल करो तो जेल है….