Ramgarh: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना क्षेत्र अध्यक्ष हामिद अंसारी व सचिव शिव सागर सिंह ने केंद्रीय महासचिव सह जोनल अध्यक्ष फागु बेसरा और केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो से मुलाकात की. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) के जोनल संगठन सचिव आरएन सिंह ने कोल माइंस अधिकारियों से विस्थापित प्रभावित क्षेत्र व कोल माइंस कर्मचारियों और क्षेत्र के बेरोजगारों की जनसमस्याओं को लेकर यूनियन के आला पदाधिकारियों के साथ बात की. वार्ता के दौरान नईसराय से अनन्या मुखर्जी उपाध्यक्ष व अरुण बनर्जी व सीएमपीडीआई रांची के पीके चंद्रा व पूर्णिमा चंद्रा संयोजक मंडल सदस्य के रूप में मौजूद थे. मौके पर एनटीपीसी माइंस के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सचिव दिनेश कुमार उर्फ गुड्डू, राम मोहम्मद, साबिर हुसैन, प्रमोद महतो, संजय और लखन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– गोवा : कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व CM कामत समेत 8 विधायक