Search

 
 
 

रांची : सीआरपीएफ के A/133 बटालियन ने पेयकुली कैंप में किया पौधरोपण

 
Ranchi : सीआरपीएफ A/133 वीं बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में नक्सल प्रभावित क्षेत्र तमाड़ प्रखंड के सीआरपीएफ कैम्प पेयकुली में सहायक कमांडेंट आशुतोष के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि पौधरोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है .अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए,जो एक स्वस्थ समाज तथा स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा. इसे भी पढ़ें-खूंखार">https://lagatar.in/the-dreaded-maoist-jatru-kherwar-surrendered-was-troubled-by-the-exploitation-in-the-organization/">खूंखार

माओवादी जतरू खेरवार ने किया सरेंडर, संगठन में शोषण से था परेशान
प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है. इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है. उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं. वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए भी यह सही समय है जब लोगों को पौधरोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और इसके लिए योगदान करना चाहिए. मौके पर निरीक्षक बिनय, कुबेर सिंह  समेत सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे.     [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही