Ranchi : आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा, रांची महानगर कमेटी के तत्वावधान में एकदिवसीय आदिवासी महिला सम्मेलन जेनीता तिग्गा की अध्यक्षता में करमटोली धुमकुड़िया सभागार में संपन्न हुआ. सम्मेलन में आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा रांची महानगर प्रभारी के रूप में संगीता तिर्की को सर्वसम्मति से चुना गया. उन्होंने कहा कि 55 वार्ड में आदिवासी, दलित और पिछड़ी महिलाओं को संगठित किया जाएगा. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति और संवैधानिक अधिकार को बचाने के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है. आने वाला समय महिलाओं का होगा, इसलिए संगठित होकर राजनीति शक्ति प्राप्त करना आवश्यक है. संगठन की ओर से आदिवासी महिलाओं का पलायन रोकने और रोजगार से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
संगठन को मजबूत किया जाएगा
महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सेलिना लकड़ा ने कहा कि आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड प्रदेश में जिला स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय संगठन को मजबूत किया जाएगा. प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की बात तो करती हैं, लेकिन प्रतिनिधित्व देने में पीछे हट जाती हैं. इस सम्मेलन में आदिवासी जन परिषद् के महासचिव प्रकाश मुंडा और रांची जिला अध्यक्ष सावना मुंडा के अलावा संगीता टोप्पो, पुष्पा टोप्पो, सेलिना लकड़ा रेणु खलखो, चांदनी टोप्पो ललित तिर्की, संगीता तिर्की, लखविंदर देवी, विभव मिंज, मंजुला सुरीन, पंकज तिर्की, ललित तिर्की, ज्योति कुजूर आदि शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – रांची में एशियन महिला हॉकी : जापान की लगातार तीसरी जीत, थाइलैंड को 4-0 से दी मात