केंद्रीय विद्यालय संगठन
Ranchi : केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय स्तर का जुडो और ताईक्वांडो खेल का दो दिवसीय समागम केंद्रीय विद्यालय एचईसी में शुरू हुआ. इसमें पूरे झारखंड से रांची संभाग के 12 विद्यालय से कुल 130 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग और भार वर्ग में भाग लिया. केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के उपायुक्त वीवी पटेल ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. विद्यालय के प्राचार्य सिलास पूर्ति ने उपायुक्त का औपचारिक स्वागत किया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य कर सभी अतिथि का स्वागत किया. तत्पश्चात वीवी पटेल ने खेल के औपचारिक आरंभ की घोषणा की. इस समागम की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए झरखंड जुडो संगठन और ताईक्वांडो संगठन के राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल पर झरखंड जुडो संगठन के वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र वर्मा और झारखंड ताईक्वांडो संगठन के वाइस प्रेसिडेंट मिथिलेश कुमार सिंह और केविएस की ओर से विजय भारती खेल शिक्षक, केवि 3 बोकारो की ओर से अभिषेक कुमार विशेषज्ञ के रूप में शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें – एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 133 बटालियन बना विजेता