Ranchi: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड स्तर पर स्थापना दिवस मनाने की पुरजोर तैयारी चल रही है. इसी कड़ी में धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा धुर्वा प्रखंड अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर रांची जिले में कांग्रेस को सींचने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका हौसला अफजाई किया है.
इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 28 को शहीद चौक से पदयात्रा निकाली जायेगी, बैठक में निर्णय
विधायक राजेश कच्छप और राजेश ठाकुर ने इनके योगदान को किया याद
धुर्वा प्रखंड कांग्रेस के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों जिसमें हटिया के पूर्व पार्षद और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष कामता उपाध्याय, पानपती देवी, रीना यादव, राजवंशी देवी, सूर्य देव तिवारी, पवन सिंह, अंबिका चौधरी, मेरी तिर्की, राम प्रसाद राय एवं कमल ठाकुर, पूर्व धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष को सम्मानित किया गया. शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर खिजरी विधायक राजेश कच्छप,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग और कांग्रेस को मजबूत करने में उनके योगदान को सराहा. 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस के द्वारा भी झारखंड के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा.
इसे भी देखें-