Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस एस. चंद्रशेखर के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजक किया गया. जिसका उदघाटन प्रधान न्यायायुक्त अरुण कुमार राय समेत अन्य न्यायाधीशों ने बार के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया. राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से झालसा के निर्देश पर रांची के सभी प्रखंड के लिगल-एड-क्लिनिक में मेगा इंपावरमेंट कैंप का आयोजन भी किया गया. मेगा इंपावरमेंट कैंप के दौरान रांची जिला प्रशासन के सहयोग से 7,97,325.00 लाभुकों के बीच 150,69,94,095 – रूपये की परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया.
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के लिए 24 बेंच एवं कार्यपालक दण्डाधिकारियों के लिए 17 बेंच का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 95 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया और 444 करोड़ से अधिक रूपयों की समझौता राशि की वसूली विभिन्न वादों में किया गया. जिसमें प्रीलिटिगेशन व लिटिगेशन के वाद शामिल है.
इसे भी पढ़ें –BREAKING : फिर किशोरगंज में सीएम के काफिले पर लगा ब्रेक, जानिये क्या हुआ (देखें वीडियो)