Ranchi: हेमंत सरकार झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 की तैयारी में युद्धस्तर पर जुट गई है. इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन और आदिवासी कल्याण विभाग जी-जान से जुटे हैं. 9 एवं 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में का आयोजन होगा. झारखंडी खान पान,परिधान फैशन शो,आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या की छटा बिखेरती नजर आयेगी. इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिन रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा. कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन,बान, शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल-पल प्रतिपल आकार ले रहा है.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/adiwasi-2_768.jpg)