Ranchi: रागदरबारी जैसी अमर कृति के रचयिता दिवंगत लेखक श्रीलाल शुक्ल की स्मृति में दिया जाने वाला श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको सम्मान इस बार रांची के लेखक-कवि रणेंद्र कुमार को दिया गया. रांची में 31 जनवरी को आयोजित एक समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 11 लाख रुपए के चेक से नवाजा गया. झारखंड के श्रीलाल शुक्ल पहले साहित्यकार हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है. इतनी बड़ी राशि से हिंदी साहित्य जगत में किसी को भी सम्मानित नहीं किया गया है. छह सदस्यीय निर्णायक मंडल ने उनका चयन खणेंद्र के संपूर्ण साहित्यिक अवदान और वैचारिक समर्पण के लिए किया है.
इसे भी पढ़ें- रिम्स फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम से लगायी गुहार, दुकान लगाने की मांगी अनुमति
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
आर्यभट्ट सभागार में हुए समारोह में वरिष्ठ आलोचक डॉ रविभूषण, डॉ अशोक प्रियदर्शी, महादेव टोप्पो समेत कई अहम साहित्यकार मौजूद थे. इस मौके पर नीलोत्पाल मृणाल और साथियों के गीत ने सभी का मन मोह लिया. वहीं श्रीलाल शुक्ल की कहानी सुखांत की रंग प्रस्तुति भी हुई.
रणेंद्र की उपलब्धियां
बता दें कि साहित्यकार रणेंद्र कुमार को 2006 में कथादेश की कहानी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार, उपन्यास ग्लोबल ‘गांव के देवता’ के लिए 2010 में जेसी जोशी स्मृति जनप्रिय लेखक सम्मान, 2013 का बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान, 2019 में प्रथम विमलादेवी स्मृति सम्मान और 2019 में वनमाली कथा सम्मान मिल चुका है.
इसे भी देखें-