Ranchi: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने सागर कुमार को पार्टी का सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है. मुर्मू ने शुक्रवार को इस आशय का पत्र जारी कर दिया. उन्होंने सागर कुमार को शुभकामनाएं दी. प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि सागर अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे. वह पार्टी के हित में कदम उठाएंगे और झारखंड में संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे.
इसे भी पढ़ें- रांचीः अवैध कब्जे वाली जमीन पर 100 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा था रिवर व्यू
पार्टी नेताओं ने दी बधाई
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, प्रदेश महासचिव बैद्यनाथ राम गोपी, ज़फर कमाल, रामाकांत मंडल व मनोज सिन्हा, प्रदेश सचिव सुबोध कांत, लालचंन महतो व बैद्यनाथ पासवान समेत अन्य पदाधिकारियों ने सागर कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है.
इसे भी पढ़ें- Amazon पर लग सकता है 7 दिन का Ban
विश्वास पर खरा उतरने का होगा प्रयास
सागर कुमार ने सचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. उव्होने कहा कि आने वालों दिनों में जदयू को पूरे राज्य में मजबूत करने का काम करेंगे.