Ranchi: रिम्स में सीनियर रेजीडेंट (एसआर) के कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. जिसके तहत 12 से 17 तक इंटरव्यू का आयोजन किया गया. रिम्स में इन सभी पदों के कुल सीटों के जितने चिकित्सक भी नहीं पहुंचे. रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी संकायों के लिए कुल 58 आवेदक ही इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे. जिनमें 33 चिकित्सकों को ही अंतिम रूप से चयनित किया गया है. बता दें कि रिम्स को हर बार आवेदक नहीं मिलते हैं. विशेषज्ञों ने बताया कि अब चिकित्सक बड़े शहरों में जाकर बेहतर करियर विकल्प तलाशना चाहते हैं. या फिर निजी अस्पतालों में बड़े पैकेज पर काम कर रहे हैं. इस कारण कई मेडिकल कॉलेजों में सीट के विरूद्ध आवेदक नहीं पहुंच रहे हैं.
रिम्स:100 डॉक्टरों की बहाली में महज 58 पहुंचे, 33 हुए चयनित
Last Updated: Oct 18, 2023 12:00 AM (IST)