Ranchi: सेना भर्ती के दौरान सभी होने वाले तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक द्वारा आयोजन स्थल खेलगांव का निरीक्षण किया गया. झारखंड राज्य के लिए वर्ष 2024-25 के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक रांची में आयोजन होना है. सेना भर्ती रैली की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है. सेना भरती कार्यालय रांची और जिला प्रशासन साथ मिलकर ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल का चयन किया गया. इस सेना भर्ती रैली में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया. इस दौरान निदेशक सेना भर्ती रांची कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, JSSPS मुकुंद टोप्पो, सुरक्षा अधिकारी राखी गुप्ता, डीएसपी (सदर) रांची, संजीव बेसरा एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – CM हेमंत ने ED के कंप्लेन केस में MP-MLA कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर की याचिका
Subscribe
Login
0 Comments