Search

 
 
 

सरना धर्मावलंबी 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

 
Ranchi : कोनका मौजा सरना समिति के तत्वावधान में गुरुवार को पाहन धांधु किस्पोट्टा और पहनाईन परनो किस्पोट्टा की अगुवाई में बसरटोली बहूबाजार से ढोल नगाड़े के साथ सरना धर्मावलंबी 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा पुरूलिया रोड स्थित सरना स्थल तक गयी. वहां सरना मां की जय-जयकार की गई. पूजा- पाठ की गई. प्रकृति के संरक्षण की दुआ मांगी गई. जल, जंगल जमीन , पहाड़, पर्वत, नदी, नाला, पशु- पक्षी के लिए प्रार्थना की गई. सरना स्थल में सरना मां का भजन- कीर्तन किया गया . सरना झंडा को सरना स्थल में लगे सरना झंडा से मिलाया गया. उस झंडा को आदिवासी समाज अपने घरों के आंगन में पूजा- पाठ के बाद लगायेंगे. हर घर में खुशहाली की कामना की जाएगी. इस मौके पर सरना उपासक महिलाओं के बीच शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर प्रदीप कुजूर. अनिल किस्पोट्टा, पवन तिर्की, अनिल कच्छप, राकेश तिर्की, बिलयानी कच्छप, सुनिता टोप्पो मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/33-4.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – प्रकृति">https://lagatar.in/nature-festival-sarhul-on-friday-preparations-complete-worship-will-be-done-in-sarna-places-procession-will-come-out/">प्रकृति

पर्व सरहुल शुक्रवार को, तैयारी पूरी, सरना स्थलों में होगी पूजा, निकलेगी शोभायात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही