![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Ranchi : सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम रांची के बैनर तले आज रविवार को वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ बोकरन्दा, प्रखंड लापुंग में किया गया पहले चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम आदि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया.
ब्रजेश्वर नाथ शाह एवं प्रियंकर नाथ शाह के बागान में 30 पौधों का रोपण
कार्यक्रम की शुरुवात आरती-पूजन के साथ की गयी. भैया ब्रजेश्वर नाथ शाह एवं प्रियंकर नाथ शाह के बागान में 30 पौधों का रोपण श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया. बोकरन्दा ग्राम के ग्रामीणों के बीच लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया. ग्रामीणों को वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी.
गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया
लघु गोष्ठी में वृक्षों को कटने से बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया. बता दें कि श्री सर्वेश्वरी समूह वृक्षारोपण अभियान पूरी वर्षा ऋतु में चलायेगा. श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.
कार्यक्रम में बोकरन्दा पंचायत की मुखिया सरोज मुंडा शामिल हुई
कार्यक्रम में बोकरन्दा पंचायत की मुखिया सरोज मुंडा, वार्ड सदस्य अशोक नाथ शाह, प्रियंकर नाथ शाह, आमोद नाथ शाह सहित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची हेमन्त नाथ शाहदेव, नवीन कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, श हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, प्रमोद नाथ शाहदेव, पवन कुमार, संजीव सिंह, उपेन्द्र नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, रोहित सिंह, रविन्द्र साहू, सौरभ चौधरी, मोहन सिंह, मनन्द सिंह, सुमनदत्त सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, विजेन्द्र नाथ शाहदेव, उदित सिंह, राजेन्द्र कुमार, गजेंद्र साहु, अभिनव कुमार के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply