सिमडेगा : रांची में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गुरुवार को जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव सफीक खान के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए. रांची जाने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, जिला वर्ग संगठन के अध्यक्ष, सचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, सभी पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल है. बताया गया झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर होगी. जहां हेमंत सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी. साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक लाभ दिलाने के सम्बंध में कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए जाएंगे. बैठक में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव पर भी विशेष चर्चा होगी. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी. बैठक में सिमडेगा के अलावा खूंटी, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे. सिमडेगा से लगभग 400 कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए हैं.
इसे भी पढ़ें-शुभम संदेश इम्पैक्ट : प्रोस्टेट का ऑपरेशन करवा कसमार लौटे मांदर वादक प्रयाग महतो