Dhanbad: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का कोर्ट ने आदेश जारी किया है. ये आदेश धनबाद न्यायालय ने गुरुवार को जारी किया. यह जानकारी विधायक के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कोर्ट को बिना जानकारी दिए जेल प्रशासन ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट कर दिया था. लिहाजा कोर्ट ने फिर से उन्हें अपने पहले के स्थान पर भेजने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें- धनबाद: संजीव सिंह को दुमका जेल भेजने पर पत्नी सह भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा
अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने दी जानकारी
उन्होंने यह भी बताया कि, इस मामले को लेकर न्यायालय में आवेदन दिया गया था. आवेदन में पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने पर कोर्ट के उल्लंघन का मामला बताया गया था. इस मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे कोर्ट रवि रंजन की अदालत ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को अविलम्ब दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है. आपको बता दें कि, नीरज हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह पिछले 3 साल से जेल में बंद हैं.
इसे भी पढ़ें- धनबाद: पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद से भेजे गये दुमका जेल, समर्थक नाराज