Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य में सोमवार को मौसम साफ रहेगा. सुबह से ही धूप खिली रहेगी. दिन में आज तापमान का पारा बढ़ेगा. देवघर, कोडरमा, पलामू और जमशेदपुर में गर्मी अधिक रहेगी. कोडरमा सबसे गर्म शहर होगा. यहां न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री के करीब जा सकता है. यहां उमस अधिक रहेगा. राज्य के शेष हिस्सों में तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहेंगे. राजधानी और बोकारों में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- JPSC ने पशु चिकित्सक के पदों पर निकाली वैकेंसी, 24 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू
विभिन्न शहरों में सोमवार का संभावित तापमान डिग्री में
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 35.0 19.0
- बोकारो 35.0 19.0
- पलामू 37.0 20.0
- दुमका 36.0 21.0
- जमशेदपुर 37.0 21.0
- देवघर 37.0 21.0
- गिरिडीह 36.0 20.0
- धनबाद 36.0 20.0
- हजारीबाग 34.0 20.0
- रामगढ़ 34.0 18.0
- कोडरमा 37.0 23.0
इसे भी पढ़ें- देवघर: मधुपुर में झामुमो सहित गठबंधन दलों की दिखी एकजुटता