Ranchi: इस बार भी गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम मचेगा. राज्य के छह जिलों में 1334.18 करोड़ की जलापूर्ति योजना चल रही है. इसमें से 852.88 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. यानि कुल राशि का 64 फीसदी राशि खर्च होने के बावजूद एक भी जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है.
हजारीबाग जलापूर्ति योजना 416.56 करोड़ की है. इसमें 272.58 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. इसी तरह चास जलापूर्ति योजना में 129.29 करोड़ में से 107.54 करोड़, गिरिडीह जलापूर्ति योजना में 36.32 करोड़ में 33.75 करोड़, आदित्यपुर जलापूर्ति योजना के तहत 326.55 करोड़ में 172.42 करोड़, धनबाद जलापूर्ति योजना फेजवन में 159.31 करोड़ में 76.84 करोड़ और रांची जलापूर्ति योजना फेज वन में 266.15 करोड़ में 189.75 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. इस सभी जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है.
सिवरेज ड्रेनेज का काम भी अधूरा
राज्य में चल रही सिवरेज ड्रेनेज योजना का काम भी पूरा नहीं हो पाया है. इसके तहत पांच सिवरेज-ड्रेनेज के लिए 251.50 करोड़ की योजना चल रही है. इसमें 175.77 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. आदित्यपुर सिवरेज के लिए 217.84 करोड़ में 161.48 करोड़, देवघर सिपटेज के लिए 9.91 करोड़ में 6.37 करोड़, गिरिडीह सिपटेज में 6.87 करोड़ में 6.57 करोड़, हजारीबाग सिपटेज में 7.85 करोड़ में 5.35 करोड़ और चास सिपटेज में 8.97 करोड़ में से एक रूपए भी खर्च नहीं किए गए हैं.
किस जलापूर्ति योजना में कितनी फीसदी राशि की खर्च
योजना | खर्च का प्रतिशत |
हजारीबाग जलापूर्ति योजना | 65
|
चास जलापूर्ति योजना | 83 |
गिरिडीह जलापूर्ति योजना | 93 |
आदित्यपुर जलापूर्ति | 53 |
धनबाद जलापूर्ति फेज वन | 48 |
रांची जलापूर्ति फेज वन | 71 |
किस सिवरेज ड्रेनज योजना में कितनी फीसदी राशि खर्च
योजना | खर्च का प्रतिशत |
आदित्यपुर सिवरेज | 74 |
देवघर सिपटेज | 64 |
गिरिडीह सिपटेज | 96 |
हजारीबाग सिपटेज | 68 |
चास सिपटेज | 00 |
इसे भी पढ़ें – धनबाद : मुग्मा के ECL कार्यालय में CBI का छापा, पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार