Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुग्मा के ECL कार्यालय में CBI का छापा, पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

Dhanbad :  जिले के मुग्मा स्थित ईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को सीबीआई ने छापेमारी की. इस दौरान सीबीआई की टीम ने पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अरविंद कुमार ने रिटायर होने वाले इलेक्ट्रीशियन उमेश कुमार सिंह से जल्द पीएफ भुगतान करवाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार करने के बाद अरविंद कुमार को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने क्लर्क के कुछ सहयोगियों को भी पकड़ा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई वर्षों से पीएफ भुगतान के लिए एक तय राशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही