Ranchi : राजधानी समेत पूरे राज्य में शुक्रवार 19 मार्च को मौसम बदलाव के आसार हैं. आसमान में बादल छा सकते हैं. दोपहर से पहले अधखिली धूप की वजह से गर्मी बढ़ेगी. न्यूनतम और अधिकतम तापमान का पारा बढ़ेगा. राज्य के अधिकांश शहरों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. इससे गर्मी में वृद्धि होगी. बावजूद इसके रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अन्य स्थानों के मुकाबले कम रहेंगे.
पलामू और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.0 डिग्री तक पहुंच सकता है. इन शहरों में न्यूनतम भी अधिक रहेंगे. देवघर में यह 21.0 डिग्री तक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों के कार्यक्रमों पर हमले से भड़की बीजेपी
विभिन्न शहरों में शुक्रवार का संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 35.0 19.0
- बोकारो 37.0 18.0
- पलामू 38.0 19.0
- दुमका 36.0 19.0
- जमशेदपुर 38.0 20.0
- देवघर 37.0 21.0
- गिरिडीह 37.0 20.0
- धनबाद 36.0 19.0
- हजारीबाग 36.0 17.0
- रामगढ़ 34.0 18.0
- कोडरमा 38.0 19.0
इसे भी पढ़ें : स्पेशल ब्रांच ने दारोगा को किया निलंबित, सीएम हाउस का आदमी बताकर सदर अस्पताल में जमा रहा था धौंस