Ranchi : झारखंड के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहेगा. राज्य के कई भागों में हल्के बादल छाये रहेंगे. राजधानी और आसपास के जिलों में दिन में धूप खिली रह सकती है, लेकिन बाद में बारिश होने के आसार हैं. शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. दिन के दूसरे पहर बादल छाने की संभावना है और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में ज्यादा बदलाव आने की संभावना कम है. तापमान अधिक रहने से धनबाद में मामूली उमस का एहसास हो सकता है. पलामू, जमशेदपुर आदि का तापमान भी 33 डिग्री से कम रह सकता है.
इसे भी पढ़ें- राज्य के 13 आईपीएस अफसरों का तबादला, बोकारो जोन की आईजी प्रिया दुबे को हटाया गया
शुक्रवार को विभिन्न जिलों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
- देवघर 33.0 26.0
- धनबाद 34.0 26.0
- दुमका 32.0 26.0
- गिरिडीह 31.0 25.0
- कोडरमा 31.0 23.0
- पलामू 32.0 23.0
- बोकारो 32.0 24.0
- रामगढ़ 30.0 22.0
- हजारीबाग 30.0 21.0
- रांची 29.0 23.0
- जमशेदपुर 33.0 26.0
Subscribe
Login
0 Comments