New Delhi / Jamshedpur : रॉकलॉ (पोलैंड) में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चौंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारत के तीरंदाजों से नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा मिले. अर्जुन मुंडा ने सभी तीरंदाजों का स्वागत किया.
![](http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/arjun-munda-with-archer-1-300x281.jpg)
8 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक लेकर लौटी है टीम
इस दौरान तीरंदाजी कोच संजीव सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, तीरंदाज कोमोलिका बारी समेत तीरंदाजी संघ से जुड़े लोग मौजूद थे. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय तीरंदाजी दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है. उन्होंने युवा तीरंदाजों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. कोमोलिका बारी मूल रूपे चाईबासा की मझगांव की रहनेवाली हैं. अभी उनका परिवार जमशेदपुर के बिरसानगर में रहता है. कोमोलिका बारी ने इस बार अंडर-21 में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंडर-18 और अंडर-21 दोनों में विश्व चैंपियन बनने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं. इससे पहले यह कारनामा दीपिका कुमारी ने किया था.