Ranchi: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को रांची आएंगे. तीन दिनों के झारखंड प्रवास के दौरान वे अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी प्रमुख रविवार की सुबह रांची पहुंचेंगे और उसी दिन पार्टी के प्रदेश कमिटी के लोगों से मिलकर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे.
इसे भी पढ़ें –टी-20 वर्ल्ड कप : किसमें कितना है दम, पढ़ें किस टीम की कैसी है तैयारी
झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर
साथ ही विधानसभा मैदान में आयोजित पार्टी के राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. मुकेश सहनी मंगलवार को पटना लौटेंगे. झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि वीआईपी का झारखंड में विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है. जल्द ही पार्टी का बड़ा सम्मेलन रांची में आयोजित किया जाएगा, जिसमे झारखंड के आलावा बिहार के भी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे.
इसे भी पढ़ें –धनबाद : कुड़मी युवा मंच ने सांसद-विधायक के पुतले को सूली पर लटकाया