Shubham Kishore
Ranchi : मिचौंग तूफान के बाद झारखंड का पारा गिरने लगा है और राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के मौसम का अनुमान लगाया है. जिसके अनुसार 11 दिसंबर से राज्य में न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है. इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस और अधिक उच्चतम तापमान सिंहभूम में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान सुबह में कोहरा के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची आवास पर चौथे दिन भी IT रेड, तीन बैग बरामद