Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना कम है.आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकांश शहरों का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच होगा. पलामू, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान है. ऐसी स्थिति में लोगों को गर्मी का एहसास कम होगा. पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी समेत झारखंड में कहीं कहीं तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.
विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 33.0 21.0
बोकारो 34.0 22.0
पलामू 36.0 24.0
दुमका 34.0 21.0
जमशेदपुर 36.0 24.0
देवघर 34.0 22.0
गिरिडीह 35.0 23.0
धनबाद 35.0 23.0
हजारीबाग 34.0 22.0
रामगढ़ 34.0 21.0
कोडरमा 35.0 24.0