Ranchi:चंपाई सोरेन सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। जातिगत सर्वेक्षण को चंपाई कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कार्मिक विभाग की देख-रेख में जातिगत सर्वेक्षण होगा। वहीं पुलिस अफसरों को अब प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस में 120 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। झारखंड गृग रक्षा सेवा नियमावली 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। झारखंड न्यायिक सेवा नियमावली 2024 के गठन को स्वीकृति दी गई।