Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण कार्य मामले के 11 अभियंताओं का तबादला किया है. स्थानांतरित अभियंताओं में सहायक से लेकर मुख्य अभियंता तक शामिल हैं. विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार देर शाम जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक कार्यपालक अभियंता भोला राम तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गिरिडीह के पद पर किया गया है.
जानें कौन कहां गए
गगन देव बैठा का तबादला कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के पद पर किया गया है. देवेंद्र प्रसाद का तबादला कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल गोड्डा के पद पर किया गया है.नरेंद्र कुमार का तबादला ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल गिरिडीह के पद पर किया गया है. प्रमोद कुमार सहायक अभियंता का तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गिरिडीह , शंभू रजक सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर के पद पर,सिद्धांत कुमार का तबादला सहायक अभियंता मुख्य अभियंता कार्यालय रांची , जितेंद्र कुमार महतो सहायक अभियंता का तबादला मुख्य अभियंता मुख्यालय कार्यालय रांची, रामानंद सिंह सहायक अभियंता का तबादला मुख्य अभियंता कार्यालय विशेष परिक्षेत्र रांची , सुरेंद्र तिवारी सहायक अभियंता का तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग ,भीम सिंह सहायक अभियंता का तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रांची, राम प्रकाश सिंह सहायक अभियंता का तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- बिहारः सैक्स रैकेट का खुलासाः 16 लड़कियां और 8 लड़के पकड़े गए