Koderma : जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 9 अंगीभूत व 30 अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं 12 से 14 नवंबर तक वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाएंगे. इसकी तैयारी जोरों पर है. जेजे कॉलेज के प्राचार्य सह कार्यक्रम का चैयरमेन प्रो. मिथलेश उपाध्याय व खेल सचिव प्रो बलदेव राम ने बताया कि इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़का और लड़की वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इसमें कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. 11 नवंबर की शाम तक रजिस्ट्रेशन होगा. इसमें अभी तक 10 लड़कों की टीम व 7 लड़कियों के टीम ने रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा : मवेशी लदे वाहन से रंगदारी वसूल रहे दो युवक गिरफ्तार, जेल